GAYATRI CHALISA
Bharat - Awakening of nation
Written by गायत्री चालीसा ( रचयिता ---श्री चिन्ता मणि वर्मा जी )   
Monday, 31 May 2010 15:05
smaller text tool iconmedium text tool iconlarger text tool icon

GAYATRI MANTRA

गायत्री के जाप से बुद्धि सुधरती जाय।
सुख ,सम्पति ,यश , आयु , बल , मनुज शीघ्र ही पाय ॥
तेज , प्राण , धन प्राप्त हो मुक्ति सहज मिल जाय ।
गायत्री का गान कर भक्ति सहित मन लाय ॥
ओ३म् नाम जप नित ही प्यारे ।
सुख देने और रक्षण हारे ॥ १ ॥
जो है इस सृष्टि का करता ।
धारक , पालक और संहर्ता ॥ २॥
भू : है जीवन देने वाला ।
कार्य शक्ति का पुंज विशाला ॥ ३॥
भू :   से  ही हम जीवित रहते ।
प्राणों को हैं धारण करते ॥ ४ ॥
भू : से ही सृष्टि गतिमान ।
भू : से तू प्रभु को पहचान ॥ ५ ॥
भुवः दुख सबका ही हरता ।
कष्ट पास नहीं आने देता ॥ ६ ॥
विपत्ति व्याधि से वह छुटकाता ।
दुखदायक को  दूर भगाता ॥ ७ ॥
भुवः शक्ति से आशिष पाएं ।
त्रिविध ताप से हम बच जाएं ॥ ८ ॥
स्वः की भक्ति सदा ही करना ।
सुख देने वाले को जपना ॥ ९ ॥
सुख दायक से हमें मिलाए ।
सभी सुखों का साज सजाए ॥ १० ॥
मुक्ति भी स्वः ही देता है ।
आनंद की वर्षा करता है ॥ ११ ॥
तत् का अर्थ वही ईश्वर है ।
कण -कण में जो रमा  हुआ है ॥ १२ ॥
अंतरिक्ष तारा मंडल में ।
व्यापक है इस धरती तल में ॥ १३ ॥
सत्  चित्त आनंद कहाता ।
जग में रम कर उसे चलाता ॥ १४ ॥
सवितु :  ही ब्रह्मांड बनाया ।
अंतरिक्ष और लोक रचाया ॥ १५ ॥
सूर्य चन्द्र  ग्रह नखत  ये तारे ।
पशु - पक्षी - पौधे - जड़ सारे ॥ १६ ॥
जीव जंतु सब वही रचाया ।
सबसे उत्तम मनुज बनाया ॥ १७ ॥
भक्त वरेण्यम्   उसको मानें ।
सबसे उत्तम प्रभु को जानें ॥१८ ॥
प्राणि मात्र और जड़ ये सारे।
सब से बढ़ कर ईश हमारे ॥१९ ॥
भर्गः शुद्ध स्वरुप प्रभु है ।
पावन परम पवित्र स्वभू है ॥२० ॥
परम पावमानी है स्वामी ।
घट-घट के उर अन्तर्यामी ॥२१ ॥
भर्गः से पवित्र हो बुद्धि ।
मन आत्मा की होवे शुद्धि ॥२२ ॥
दुष्कर्मों से हमें बचाता ।
पाप हमारे दूर भगाता ॥२३ ॥
दिव्य  शक्ति है परमपिता में ।
दिव्य ज्ञान सद्गुण सविता में ॥२४ ॥
वेद ज्ञान का दाता प्रभु है ।
दिव्य भाव से त्राता विभु  है ॥२५ ॥
उसी देव को हम सब ध्यावें ।
कृपा उसी की मंगल गावें ॥२६ ॥
धी महि हम ईश्वर को जानें ।
परमपिता के गुण पहिचानें ॥२७ ॥
बुद्धि से हम उसे विचारें ।
जान - बूझ  कर हिय में धारें ॥२८ ॥
श्रद्धा  भक्ति भाव बढ़ावें ।
 हृदय  पटल पर प्रभु को पावें ॥२९ ॥
हे प्रभु विनती यही हमारी ।
हम पर होवे कृपा तुम्हारी ॥३० ॥
बुद्धि हमारी पावन होवे ।
मंगलमय सुखदायक होवे ॥३१ ॥
शुभ कर्मों में हो द्रुतगामी ।
कृपा करो हे अंतर्यामी ॥३२ ॥
गायत्री का जप जो करता ।
परम पिता का आशिष पाता ॥३३ ॥
बुद्धि  निर्मल बनती जाती।
लक्ष्मी चल उसके घर आती ॥३४ ॥
पुत्र - पौत्र से  घर  भर जाता ।
सौ से अधिक आयु वह पाता ॥३५ ॥
फहराती है कीर्ति पताका।
 अनुपम कार्य शक्ति वह पाता ॥३६ ॥
वर्चस्वी तेजस्वी बनता।
उसे देखकर शत्रु डरता ॥३७॥
सुहृद देख उसको सुख पाते ।
धन्य -धन्य कह मोद मनाते ॥३८ ॥
जब नश्वर शरीर को तजता ।
परम धाम में विचरण करता ॥३९ ॥
सभी भक्त गण मिलकर आएं ।
जय जय जय गायत्री गाएं ॥४० ॥
परमपिता का आशिष पाएं ।
मानव जीवन सफल बनाएं ॥४१ ॥
भक्ति भाव  से जो जपे नित गायत्री मंत्र ।
छूट जाय उससे सभी जग प्रपंच का तंत्र ॥ ॥
 

 

IF YOU LIKE THE ABOVE ARTICLE THEN GIVE FEEDBACK TO This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

 

 

Recommend this article...

Comments
Add New Search RSS
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Website:
Title:
UBBCode:
[b] [i] [u] [url] [quote] [code] [img] 
 
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
Quote this article on your site

To create link towards this article on your website,
copy and paste the text below in your page.




Preview :


Powered by QuoteThis © 2008